SESSION : 6th MARCH, 2024 {WEDNESDAY}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team
- Mar 6, 2024
- 6 min read
नारायण नारायण
6th March 2024 बुधवार सत्संग का सारांश।
सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
।।नारायण, नारायण, नारायण, नारायण, नारायण।।
राज दीदी ने इस सत्र में किसी एक राज्य के राजा के माध्यम से बताया। राजा का रोज़ का नियम था, रोज़ सुबह – सुबह वह मंदिर जाता और फिर राजकाज संभालता। राजा रोज देखता कि जब वो मंदिर में प्रवेश करता तो मंदिर के राइट साइड में एक और लेफ्ट साइड एक भिखारी बैठा होता। मंदिर के राइट साइड जो भिखारी बैठता था, ज्यों ही राजा को आते देखता अपने साथी से कहता कि देखो अब मैं भगवान से प्रार्थना कर रहा हूँ कि “हे ईश्वर तुने जितना राजा को दिया है ना – सुंदर वस्त्र, आभूषण, उस बात की मुझे खुशी है कि उसे बहुत दिया है, बहुत दिया है, बहुत दिया है। थोड़ा बहुत मुझे भी दे दे, थोड़ा बहुत मुझे भी दे दे।“ ताकि तेरी बनाईं इस दुनिया में मैं भी सुख से जी सकूँ। दूसरै तरफ बैठा हुआ भिखारी उसे कहता है कि – “तेरा ईश्वर दिखता है क्या..?” जो दिखता ही नहीं उससे क्या मांगता है तू..? मैं तो राजा से मांगूंगा। धीमे से इनकी बातें चलती हैं और राजा रोज सुनता है और इसी तरह इन दोनों की वार्तालाप, इनका कॉन्वर्सेशन रोज यूं ही चलता है। एक ईश्वर से मांगता और एक राजा से मांगता। जो ईश्वर से मांगता वो दूसरे से कहता कि “तू किससे मांग रहा है..?” उसी से ना जो ईश्वर से मांग रहा है। तो “अपन भी डायरेक्ट कांटेक्ट करते है ना, ईश्वर से ही मांगते है” और दूसरा कहता है कि जो दिखाई ही नहीं देता वो देगा कहाँ से..?? जो दिखाई ही नहीं देता वो देगा कहाँ से..?? इन दोनों की बातें राजा के कान में रोज़ पड़ती थी। एक दिन राजा ने अपने मंत्री से कहा कि जो ईश्वर से मांगता है उसे ईश्वर संभाल लेंगे। मुझसे जो मांगता है उसे मैं संभालूंगा क्योंकि मेरा कर्तव्य है उसको देना।
तो एक काम करो – एक प्याले में ढेर सारी अशर्फियां, सोने की गिन्नियां भर दो और ऊपर से खीर भर दो और उसे देकर आओ जो राजा के नाम से मांगता है। जो ईश्वर के नाम से मांगता है, उसके प्रति मेरी जिम्मेदारी नहीं है। मंत्री गया, राजा के नाम से जो भिखारी माँगता था, मंत्री ने वह प्याला उसके हाथ में थमा दिया और वह बड़ा खुश हुआ। दूसरे भिखारी को देखकर चिढ़ाया, देखो मैं कहता था ना कि राजा से मांग, राजा से मांग, राजा देगा। तेरा ईश्वर तो दिखता ही नहीं, तो वह कहा से देगा। आज मुझे तो मिल गया। उसने खीर आराम से खाई, खूब सारी थी, शाम तक खाता चला गया। धाप गया तो उसने प्याला साइड में रख दिया। उस दिन संयोग ऐसा रहा कि जो राजा के नाम से मांगता था, उसे खूब दक्षिणा मिली और जो ईश्वर के नाम से मांगता था उसे कुछ भी नहीं मिला, एक वक्त का भोजन भी नहीं मिला। शाम तक उसने खीर खाईं, उसके बाद भी खीर बची रही। उसने सोचा कि अब क्या करूँगा..? तब उसने वह प्याला उसको थमाया जो ईश्वर से मांगता था। वह उससे बोला कि मैं तो धाप गया हूं, मेरा पेट भर गया है, तेरा ईश्वर तो देने नहीं आया, है ना..?? तो ये ले, थोड़ी सी खीर तू भी खा ले और प्याला उसके हाथ में थमा दिया।
रात हो गई थी, सब अपने – अपने घर चले गए। दूसरे दिन राजा मंदिर में जब दर्शन करने आया तो देखा कि जो राजा से मांगता था वह तो बैठा हुआ था और जो ईश्वर से मांगता था वह गायब था। राजा ने कहा – “कल मैंने तुम्हारे लिए खीर भेजी थी, नहीं मिली क्या..?” वह भिखारी बोला – मिली थी, मैं धाप के खा लिया, धन्यवाद है आपका। राजा बोला – “अरे..! उसके भीतर अशर्फियां थी, सोने की गिन्नियां थी।”
उस भिखारी ने राजा से कहा – उसमें सोने के सिक्के थे तो क्या वह दूसरे भिखारी के पास चले गए..?? इस कहानी का सार यह है कि हमें दिव्य शक्ति से मांगना चाहिए।
“नारायण हमारी प्रार्थना जरूर स्वीकार करेंगे और उसे फलीभूत भी करेंगे।”
मुख्य शब्द : ईश्वर से प्रार्थना, ईश्वर पर भरोसा, 7 star life
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित
स्वाति जोशी 🙏🙏
मलाड, मुंबई
Narayan Narayan
The Summary of 6th March Wednesday Satsang
The Satsang has been brought to you from the Treasure Box of Raj Didi’s Divine Satsangs
Raj Didi conveyed her message through the story of A King. The king’s daily routine was to go to the temple every morning and then proceed towards his court. Every day the king would see that when he entered the temple, there would be a beggar sitting on the right side of the temple and one beggar on the left side of the temple. As soon as the beggar sitting on the right side of the temple, would see the king coming, he would say to his friend, “Look, now I am praying to God, “O God, you have given so much to the king – beautiful clothes, jewellery. I am happy that You have given a lot, you have given a lot, you have given a lot to the king. Give me a little bit, give me a little bit. So that I too can live happily in this world created by you.” The beggar sitting on the other side would say “Is your God visible.?” How can you ask from someone who is not visible.? I will ask the king.” Their conversation would go on slowly and the king heard it every day.
One would ask from God and other would ask from the king. The one who asks from God would say to other, “From whom are you asking..?” You are asking from the one who is himself asking from The God. So, “we should contact The God directly, we should ask from The God only” and the other one would reply from where will he give who himself is not visible..? The words of these two reached the king’s ears every day. One day the king told his minister that ‘whoever asks from God, God will take care of him. Who is asking from me, I will handle it because it is my duty to give it to him. So do one thing – fill a cup with a lot of ashrafis, gold coins and fill kheer on top and give it to the one who asks in the name of the king, the one who asks in the name of God, I am not responsible for that.’ The minister took a bowl, kept gold coins in the bottom and then covered them with kheer. The minister took the bowl to the temple and handed over the bowl to the beggar who had asked in the name of the king, the beggar was very happy. Looking at the other beggar he teased, see I used to say that ask from the king, ask from the king, the king will give. Your God is not visible, so how will he give..
Today I got it. He ate the kheer, there was a lot of it, so he continued eating till the evening. When he was full, he kept the bowl aside. The coincidence, that day was such, that the one who asked in the name of the king got a lot of Dakshina and the one who asked in the name of God did not get anything, not even one meal. The kheer was still left. The beggar thought what will he do now..? Then he handed the bowl of kheer, to the one who asked from God. He told him that he had eaten kheer to his hearts content, his stomach is full, your God has not come to give you anything, so take some kheer and eat it, saying this he handed the bowl over to him. It was night and everyone went to their homes. Next day, when the king came to the temple for darshan, he saw that the one who had prayed to the king was sitting, but the one who had prayed to God was missing. The king said – “Yesterday I sent kheer for you, didn’t you get it..?” He said – I got it, I ate it quickly, thanks to you. The king said - “Hey..! There were coins of gold inside it, there were coins of gold…..” The beggar said oh..! the coins have gone to the other beggar…..
The moral of the story is ask from the one who has, ask from The Supreme power…..
“The Narayan and your wish will be granted..”
Key words: Pray to God, Faith in God, 7 star life
Narayan Dhanyawaad
Raj Didi Dhanyawad
Regards
Mona Rauka 🙏
Comments