top of page

SESSION : 26th APRIL, 2023 {WEDNESDAY}

नारायण नारायण

*26 April 2023 बुधवार सत्संग का सारांश ।*

*सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।*


राज दीदी ने राधिका के माध्यम से सत्र की शुरुआत की। राधिका कहती है बरसों पुरानी बात है, हमारे पड़ोस में एक मध्यम निम्न वर्गीय महिला रहा करती थी। उसके चार बेटे थे, तीन की शादी हो चुकी थी, एक की अभी होनी बाकी थी। पूरा परिवार एक साथ ही रहा करता था, सबके काम आपस में बटे हुए थे। 2 दिन बड़ी बहू खाना बनाएगी, 2 दिन छोटी बहू, 2 दिन मंजिली और 2 दिन सासुमा खाना बनाएगी। इस तरह काम का बंटवारा किया हुआ था। कभी किसी को अतिरिक्त काम करना पड़ जाता तो उनके घर में महाभारत छिड़ जाती, वह कहती मैं ज्यादा काम क्यों करूं..??

कुछ दिन बाद चौथे बेटे की शादी हो गई और नई बहू घर आई। शादी के थोड़े दिन बाद ही नई बहू ने घर का सारा काम करना शुरू कर दिया। यह देख सासु मा ने नई बहू से कहा, तुम अब नयी – नयी हो, घर का काम क्यों करती हो..?? घर में बहुत जन है काम करने के लिए,

तुम थोड़े दिनों बाद काम करना। इतना कह कर सासु मां कुछ काम करने लगी। थोड़ी देर तक तो नयी बहु सासू मां को काम करते देखती रहीं फिर उसने पूछा - *”माजी भुखों को खाना खिलाना पुण्य की बात है क्या..?? माजी ने कहा हां, खाना खिलाना यह तो सबसे बड़ा पुण्य का काम है।“* तब नयी बहु झट बोल पड़ी, यह पुण्य का काम है, तो खाना मैं बनाऊंगी और पुण्य कमाऊंगी और काम करने लगी। नई बहू की बात सुनकर सासू मां को विचार आया कि बात तो यह सही कह रही है, मगर अब तो यह छोटी है इसके पास बहुत समय है पुण्य कमाने के लिए और मेरी तो उमर हो चुकी है, मुझे पुण्य कमाना है,

इस विचार के साथ सासू मां खुशी-खुशी काम करने लगी। धीरे-धीरे यह बात बाकी बहुओं ने भी सुनी और उन्हें एहसास हुआ कि भोजन खिलाना तो बहुत ही पुण्य का काम है, हम क्यों आपस में लड़ रहे थे..?? इसके बाद उनके घर में बरकत ही बरकत होने लगी। राधिका कहती है, जब मैंने यह बात सुनी तो मेरे मन में भाव आया की हमारा शास्त्र कहता है भोजन खिलाना बहुत ही पुण्य का काम है, यही काम हम यदि घर के सदस्यों के लिए करते हैं तो क्या हमें पुण्य नहीं मिलेगा..?? *”भरपूर मिलेगा”* क्योंकि *”नारायण शास्त्र कहता है कि *”अच्छे कामों की शुरुआत घर से ही होनी चाहिए, Charity Begins At Home..”*

*राज दीदी कहते हैं Lockdown के वक्त हमें दूसरों की मदद करके अपने Karmic Account Settle करने का बहुत अच्छा मौका मिला था। पुरे विश्व के लिए हम सभी सेहत और समृद्धि की साधना कर पाए थे। Lockdown का वक्त याद करते हुए आज राज दीदी ने फिर से पूरे विश्व की सेहत और समृद्धि के लिए राम-राम 21 का जाप करवाया।*

Mr. Raghav के माध्यम से राज दीदी ने एक और प्रसंग के बारे में बताया। Mr. Raghav 1 दिन देरी से उठे, उन्होंने breakfast भी देरी से किया। Office जाने के लिए वे निकल ही रहे थे कि उन्होंने अपनी wife को tiffin pack करते हुए देखा। Mr. Raghav ने अपनी wife से कहा कि मुझे आज खाना disposable में दे दो, मैंने आज breakfast late किया है, तो पता नहीं मैं खाना खाऊंगा भी या नहीं। Mr. Raghav ने उस दिन अपना खाना किस जरूरतमंद को दिया और वह खाना पाकर उस व्यक्ति की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। तब से Mr. Raghav ने यह decide किया कि मैं अपना नाश्ता late किया करूंगा ताकि मैं अपने हिस्से का भोजन किसी जरूरतमंद को खिला सकूं और तब से Mr. Raghav ने ऐसा करना शुरू कर दिया। *”राज दीदी कहते है कि आपका क्या इरादा है..??”*

राज दीदी ने आगे कहा कि एक बहुत ही सुंदर और सशक्त बात है जो हम हनुमान जी से सीख सकते हैं - बिना किसी अपेक्षा के सेवा करने से व्यक्ति सिर्फ भक्त ही नहीं, भगवान भी बन सकता है। राम कथा में श्री हनुमान जी के चरित्र से हम जीवन के हर सूत्र को हासिल कर सकते हैं जैसे वीरता, साहस, सेवा भाव, स्वामी भक्ति, विनम्रता, कृतज्ञता, नेतृत्व और निर्णय क्षमता आदि। हनुमान जी के गुणों को अपने भीतर उतार कर हम सफलता के मार्ग पर अग्रसर हो सकते हैं।

*”सबसे ऊंचा काम है – सेवा भाव।“*


*मुख्य शब्द :* कृतज्ञता, दान धर्म, सेवा भाव।


नारायण धन्यवाद

राज दीदी धन्यवाद

सादर सप्रेम सहित

स्वाति जोशी ����

मलाड, मुंबई

नारायण नारायण




Narayan Narayan

The Summary of Divine Wednesday Satsang of 26 april 2023 *

The satsang is brought to you from the Treasure box of Raj Didi’s divine satsang.

Raj Didi began the session with the story of Radhika. Radhika shared that long time back, there used to be a lower middle class lady in their neighborhood. She had four sons, three were married, one was unmarried. The whole family used to live together, everyone’s work was divided . Elder daughter-in-law would cook for 2 days, younger daughter-in-law for 2 days, middle one for 2 days and mother-in-law for one day. This was how the division of work was done. Sometimes when someone had to do extra work, then Mahabharata would start in the house , the reason being “ why should I do more work”..??

After some time the fourth son got married and the new daughter-in-law came home. A few days after the marriage, the new daughter-in-law started doing all the household chores. Seeing this, the mother-in-law said to the new daughter-in-law, you are newly married why do you do household work..?? There are many people in the house to work, you work after few days. After saying that the mother-in-law started doing some work. After a while the new daughter- in -law asked - *”Maaji, is it a good deed to feed the hungry .?? The maaji said yes, feeding is the biggest sewa .” Then the new daughter-in-law said , if this is a work of virtue, so I shall cook the food and earn virtue and started cooking the meal . After listening to the new daughter-in-law, the mother-in-law realised that she is telling the right thing, but she is young, she has a lot of time to earn good karma and I am old , I have little time left to earn good karma, With this thought Mother started working happily. Gradually, other daughters-in- law also heard this and realized that feeding is a very virtuous act. Why were we fighting with each other..?? After this, blessings started pouring in their house.

Radhika says, when I listened to this, I felt that our scripture says that feeding hungry is a very virtuous act, if we do the same thing for the members of the house, then we would also get blessings.? ? You will get plenty because Narayan Shastra says that *”Good deeds should start from home itself, Charity Begins At Home..”* *Raj Didi said that during the lockdown, we got a very good opportunity to settle our Karmic Account by helping others. We all were able to do spiritual practice for health and prosperity for the whole world. Remembering the time of Lockdown, Raj Didi again chanted Ram-Ram 21 for the health and prosperity of the whole world.

Didi narrated another story of Mr. Raghav. He got up late one day, he also had breakfast late. When he saw his wife packing tiffin for his office. Mr. Raghav told his wife to give him food in disposable container, as he had breakfast late, so did not know whether he would eat food or not. Mr. Raghav gave his food to the needy that day and on receiving that food, tears of joy came from that person’s eyes.

Since then Mr. Raghav decided that he would have his breakfast late daily so that he could feed his share of food to some needy and since then he started doing this.. Raj Didi further said that there is one very beautiful and powerful thing that we can learn from Hanuman ji – By doing service without any expectation one can become not only a devotee but also The God. From the character of Shri Hanumanji in RamKatha, we can get every quality needed to lead good life like bravery, courage, service, devotion, humility, gratitude, leadership and decision ability etc. We can move forward on the path of success by imbibing the qualities of Hanumanji within us. Who is the highest in the spirit of service?


*key term :*

Self less service ,devotion, compassion, gratitude.

Narayan Dhanyawad

Raj Didi Dhanyawad

Regards Mona Rauka ��





Recent Posts

See All
SESSION: 19th APRIL, 2023 {WEDNESDAY}

दैविक बुधवार सत्संग का सारांश 19 April 2023 सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है। *यह प्रश्न उत्तर सत्र है।*...

 
 
 
SESSION: 12th APRIL, 2023 {WEDNESDAY}

नारायण नारायण *12 April 2023 बुधवार सत्संग का सारांश ।* *सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।* राज दीदी ने...

 
 
 
SESSION: 5th APRIL, 2023 {WEDNESDAY}

नारायण नारायण *5 April 2023 बुधवार सत्संग का सारांश ।* *सत्संग आपके लिए राज दीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।* *यह प्रश्न...

 
 
 

1 Comment


Renu Agrawal
Renu Agrawal
Apr 27, 2023

Narayan Narayan

Love you, like you, Respect you

Like
  • facebook
  • twitter
  • instagram

©2020 by Shubhdarshan. Powered by LiaisonIT.

bottom of page