Session : 29th Dec 2021, Wednesday
- Ankit Kandoi
- Dec 29, 2021
- 4 min read
(Please Scroll below to read in English)
नारायण नारायण
29 दिसंबर 2021 दैविक बुधवार सत्संग का सारांश।
सत्र आपके लिए राजदीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
दीदी ने अपना संदेश मिस्टर माधव की कहानी के माध्यम से दिया।
मिस्टर माधव एक साधारण परिवार के साधारण व्यक्तित्व वाले व्यक्ति से मिले। पर वह अपनों में बहुत लोकप्रिय थे। माधव ने उनसे उनकी लोकप्रियता का कारण पूछा। मिस्टर श्री का कहना था कि शुरू से उन्हें डायरी लिखने की आदत थी। एक दिन उन्हें लगा कि उनका परिवार बहुत बड़ा है। वे सबसे कैसे निभा पाएंगे। इसलिए उन्होंने 20 परिवार चुनें और अपनी डायरी में चुन कर उनके नाम लिखे। फिर उसने निर्णय लिया की उसे इनके साथ जीवन भर अपने घनिष्ठ संबंध बनाने है और निभाने है। उन्हें इन रिश्तों को केवल देना ही देना है। जो परिवार उसके दायरे में थे उनके यहां किसी की एनिवर्सरी जन्मदिन होने पर वह कुछ फल या मिठाई लाता, ईश्वर के आगे चढ़ाता और उनके सुखी जीवन के लिए प्रार्थना करता और सामने वाले के यहां पहुंचा देता। I परिवार में कोई अच्छी घटना होने पर बजाय सामने से कोई मिठाई आने का इंतजार करने के वह सामने से मिठाई लाकर भोग लगाकर उन्हें पहुंचा देता।
माधव ने पूछा की मिस्टर श्री आपके अच्छे व्यवहार के आगे क्या सामने वाले परिवार भी आपके साथ इतना अच्छा व्यवहार करते हैं? तो उनका जवाब था कुछ लोग है जो उनके प्रति नकारात्मक है। उसे देखकर उनके बच्चे उन्हें अच्छा व्यवहार करने से मना भी करते हैं। पर वह उन्हें अपने शरीर का अंग मानकर बैठे हैं। तो अगर किसी उंगली में घाव हो गया तो क्या वह उन्हें काट कर फेंक देंगे। नहीं बल्कि वे उसका अधिक ध्यान रखेंगे। वह उसी सोच के साथ काम करते हैं।
माधव ने भी मिस्टर श्री के नक्शे कदमों पर चलने का फैसला किया। कुछ सालों बाद जब माधव मिस्टर श्री से मिले तो साधारण श्रेणी से उनका रहन सहन पूरा बदल गया था। उनके पास सारी सुख सुविधाएं थी। लेकिन उनका स्वभाव अभी वैसा ही था सबके प्रति प्रेम से भरा हुआ। उनके संबंध सभी के साथ अभी भी अच्छे थे।
राघव कहते हैं कि शास्त्र कहता हैं उन्हें दीजिए जो बदले में आपको कुछ नहीं दे सकते हैं क्योंकि उस स्थिति में ब्रह्मांड बाध्य हो जाता है आपको कई गुना कर के लौटाता है। मिस्टर श्री ने भी बजाय सामने वाला क्या दे रहा है इसकी परवाह किए बिना हमेशा एक मन से दिया और आज वह एक साधारण परिवार से समृद्ध परिवार के मालिक है।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित सीमा गुप्ता
प्रमुख शब्द
डायरी... रिश्ते... निःस्वार्थप्रेम
------------------------------------------------------------------------------------------------
Narayan Narayan
Summary of 29 December 2021 divine Wednesday Satsang.
The Satsang is brought to you from The Treasure box of RajDidi's Divine Satsangs .
Didi conveyed her message through story of Mr Madhav...
Mr. Madhav met a man of simple personality from an average family. He was very popular among his family and friends. Madhav asked him the reason for his popularity. Mr shree said that from the beginning he had the habit of writing a diary. One day he felt that his family was quite big. How will they be able to maintain relationship with everyone? So he chose 20 families and noted down their names in his diary. Mr shree decided that he had to build and maintain a close relationship with them for the rest of his life. All he has to do is to give and only give in these relationship.
On someone's anniversary or birthday, ( amongst the 20 chosen families) Mr shree would bring some sweets and fruits offer them to God pray for his wellbeing and send it to the respective family. If there was any good event in any of the family, instead of waiting for some sweets to arrive from their side, he would bring sweets offer them to The God and send the sweets to the family .
Madhav asked Mr shree if the other families also behave in a similar good manner with him..
Mr shree replied that there are some people who are negative towards him. Sometimes his children also forbid him to behave well with those who behave in a negative manner towards him . But he considers them as a part of his body. if someone gets a wound in a finger, will he cut his finger and throw it away? No...he will take more care of his wounded part .Mr shree works with the same mindset.
Madhav also decided to follow in the footsteps of Mr.Shree. After few years, when Madhav met Mr. Shree, his standard of living had completely changed from an average class to upper class . He had all the luxuries and amenities in his life. Mr shree's nature was still the same, full of love for everyone. His relations with everyone were still harmonious.
Raghav says, Shastra says, give to those who cannont give you anything in return because in that case the universe becomes bound and returns you in manifolds. Mr. Shree also always gave the best to others regardless of what the other person is giving and today Mr shree and his family are leading a prosperous life.
Narayan Dhanyawad
Raj didi Dhanyawad
Regards Mona Rauka
Keywords
Diary...Relations... unconditionallove
Comments