Session : 22nd Dec 2021, Wednesday
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team
- Dec 22, 2021
- 5 min read
(Please Scroll below to read in English)
नारायण नारायण
22 दिसंबर 2021 दैविक बुधवार सत्संग का सारांश।
सत्र आपके लिएराजदीदी के दैविक सत्संग केखजाने से लाया गया है।
जब जीवन में आपसी संबंध घनिष्ठ और मजबूत होती है तब आपके जीवन में होती है बरकत धन की और समृद्धि की। जो भी चीजें आप जीवन में पाना चाहते हैं वह आप आसानी से पा सकते हैं।
मिस्टर राजन एक निम्न मध्यम वर्गीय परिवार के थे और मुंबई की एक चॉल में रहते थे। वे अपनी पढ़ाई की व्यवस्था सोसायटी के बच्चों को पढ़ा कर करते थे। वे जिस कॉलेज में पढ़ते थे उसके प्रिंसिपल भी उसे समर वेकेशन जॉब दिला कर उसकी बहुत मदद करते थे। उसने पिछली बार एक कंपनी में अकाउंट असिस्टेंट का काम किया था जहां शिवा नाम के व्यक्ति थे जो सेल्स डिपार्टमेंट में थे। उनका केबिन उसके केबिन के नजदीक था। वह उनकी व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित था और काम के बीच उन्हें निहार लिया करता था। वह उनका प्रशंसक बन गया था। राजन की उनसे मिलने की प्रबल इच्छा थी। नौकरी के अंतिम दिन वह उनके केबिन में पहुंचा। और उनसे मिलने की इच्छा जताई। उसने अपने बारे में सभी बातें बताई और बताया कि वह विज्ञापन के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता है और इस बाबत उनकी सलाह भी चाहता है। उनका उत्तर सुन कर राजन दंग रह गया। उन्होंने कहा कि राजन निम्न वर्ग से है और कोई सामाजिक पहचान भी नहीं है इसलिए वह इस क्षेत्र में ज्यादा कुछ नहीं कर पाएगा। लेकिन उन्होंने दो सुंदर सलाह दी जो राजन को बहुत काम आई।
पहला
अपने लिए एक बैलेंस शीट तैयार करो जिसमें आत्म निरीक्षण और चिंतन करके एक तरफ अपने प्लस प्वाइंट लिखो और दूसरी तरफ माइनस प्वाइंट लिखो। फिर उसे अपने किसी परिचित को दिखाकर फाइनल लिस्ट तैयार करो। फिर पूरी लगन के साथ जुट जाओ अपने सारे माइनस प्वाइंट को प्लस प्वाइंट में कन्वर्ट करने में। ऐसा करने में हो सकता है तुम्हारा पूरा जीवन निकल जाए लेकिन यह निश्चित है कि यह तुम्हें बेहद लाभ देगा।
दूसरी सलाह उनकी यह थी। किसी के भी रहन सहन को देखकर, गाड़ी बंगले को देखकर, चका चौंध को देखकर उनकी सफलता को जज मत करो। हो सकता है इस धन को कमाने में उन्होंने कई बेशकीमती जीवन मूल्यों को ताक पर रखा होगा। कितने गलत काम किए होंगे। कितने आपसी संबंधों को ठेस पहुंचाई होगी। तो उन्हें देखकर उनकी सफलता को जज मत करो।
अगर सचमुच अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हो तो आज से ही लग जाओ अपने सारे रोल ईमानदारी से निभाने में। इससे जो तुम्हारी गुडविल तैयार होगी उसकी तुलना नहीं की जा सकती।
राजन ने वैसा ही करना शुरू कर दिया। पर साथ ही विज्ञापन क्षेत्र में कदम भी रखा। अपनी सामाजिक पकड़ मजबूत करने के लिए वह कई समाज सेवी संस्थाओं से जुड़ गया और अपना नाम देश विदेश में चमकाया। राजन का गुडविल का खाता हमेशा लबालब भरा रहा। समाज को भी धन का योगदान दिया।
शिवा ने राजन के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल दी। उसने अपने पूरे जीवन में एक भी गलत काम नहीं किया, कभी भी बेशकीमती मूल्यों को ताक पर नहीं रखा और ना ही किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की ठेस पहुंचाई। इसलिए आज वह खुशहाल जीवन जी रहा है।
राघव लिखते हैं आपने जिन माइनस प्वाइंट को प्लस प्वाइंट में कन्वर्ट करते हैं आप उससे पूरा जीवन सुख भोगेंगे। अगर आप कोई भी नई आदत लगातार 21 दिन तक करते हैं तो वह आपकी आदत बन जाती है।
जब आप हर रोल ईमानदारी से निभाते हैं आप की आदतों में यह चीजें आ जाती है और आप हर व्यक्ति से अच्छा व्यवहार हो करेंगे।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित सीमा गुप्ता
प्रमुख शब्द
प्लस्पोंईंट... माइनस्पॉइंट...ईमानदारी...गुडविल
------------------------------------------------------------------------------------------------
Narayan Narayan
Summary of 22 December 2021 divine Wednesday Satsang.
The Satsang is brought to you from The Treasure box of RajDidi's Divine Satsangs .
Didi said,
If the mutual relationship in life is strong and harmonious, then the blessings of wealth and prosperity will follow. You can easily attract whatever you want in life.
Didi narrated story of Mr Rajan .
Mr Rajan belonged to a lower middle class family and lived in a chawl in Mumbai. He used to finance his education by taking tuitions of the children of his society. The principal of the college where he studied also helped him a lot by getting him a summer vacation job. He had last worked as an Account assistant , in a company where there was a person named Shiva, he was in the sales department. Shiva's cabin was adjacent to his cabin. Rajan was very impressed by shiva's personality and used to admire him while doing his office work. Rajan had become shiva's fan. Rajan had a strong desire to meet shiva . On the last day of his summer job, Rajan approached Shiva and expressed his desire to meet him. He told all the things about himself and shared that he wants to move forward in the field of advertising and also seeks shiva's advice in this regard. Shiva said that Rajan is from the lower class and does not have any social identity, so he will not be able to do much in the advertising field. Shiva gave two brilliant suggestions to Rajan, which were really useful for him .
First advice :- Prepare a balance sheet for yourself write your plus points on one side and minus points on the other side. Then show it to someone you know and prepare the final list. Work diligently to convert all your minus points into plus points. Your whole life may be lost in doing this but it is sure that it will benefit you immensely.
Second advice. :- Donot judge anyone's success by looking at their living conditions, car, bungalow, and other luxuries . Maybe the person has sacrificed many moral values in order to earn this money. How many wrong deeds he might have done? How many relations he must have hurt to achieve the luxurious life? So Do not judge the success by the luxurious life a person is leading.
Shiva emphasised, that
If you really want to achieve success in your life, then from today itself start playing all your roles honestly.
Rajan started doing the same. He also stepped into the advertising field. To strengthen his social hold, he joined many social service organizations and achieved good name, fame in the country as well as abroad. Rajan's account of Goodwill was always full. He also contributed money to the society.
Shiva changed the direction of Rajan's life. Rajan never did a single wrong deed in his entire life, he never kept his moral values aside to achieve his goals and never hurt any person in any way. So today he is leading a happy life.
Raghav writes that the minus points you convert into plus points will help you to lead a joyous life . If you want to develop any new habit continuously follow it for 21 days then it will become your habit.
When you play every role honestly, these things come in your habits and you will treat every person well.
Narayan Dhanyawad
Raj didi Dhanyawad
Regards Mona Rauka
Superb
Narayan Narayan 🙏
Asim Dhanyawad didi ahine sukh aur shanti ka anubhav ho raha hai.Narayan ki kripa hum par barsana suru ho gai hai.
Narayan Narayan Narayan
ମୁ ସସ୍ମିତା ନାରାୟଣ ନାରାୟଣ ରାଜ ଦିଦି, ଆପଙ୍କ ସକାଶେ ମୋ ଜୀବନ ବଦଳି ଗଲା, ଅପଙ୍କର ବହୁତ୍ ବହୁତ୍ ଧନ୍ୟବାଦ୍, 🙏
प्रेरणा देता हैं। सीखने योग्य हैं । नारायण नारायन।
Wonderful story such me Rajdidi humesha bahut saral Bhasa me hum sabko samjhate hai or apne anmol khajane se humesha hum sabka Marg darshan karte hai..
Hum sab dhanya ho gaye ap jaise Guru pa kar ...
Humara jivan sapta Sitara ho gaya hai...
Narayan Narayan
Dhanyawad
Dhanyawad
Dhanyawad