Session: 19Jan, 2022 {Wednesday}
- Narayan Reiki Satsang Parivar Team
- Jan 19, 2022
- 4 min read
(Please Scroll below to read in English)
नारायण नारायण
19 जनवरी 2022 दैविक बुधवार सत्संग का सारांश।
सत्र आपके लिए राजदीदी के दैविक सत्संग के खजाने से लाया गया है।
दीदी ने कहा स्वाभिमान आपके भीतर रहता है। इगो भी साइलेंट में आपके भीतर रहता है।
दीदी ने इस बात पर चर्चा की कि स्वाभिमान अपने साथ क्या लेकर आता है और
अहंकार(इगो) अपने साथ क्या लेकर आता है।
1. स्वाभिमान अपने साथ लेकर आता है सुख शांति सेहत समृद्धि उन्नति प्रगति
सफलता खुशी एंड उत्साह।
अहंकार अपने साथ लाता है दुख दरिद्रता अशांति रोक शोक पतन कष्ट पीड़ा तकलीफें
परेशानियां।
जब दो व्यक्तियों के बीच जरा सा भी मतभेद होता है और बहस शुरू होती है तो तुरंत उनके
बीच या तो स्वाभिमान खड़ा होता है या अहंकार। जिस व्यक्ति में स्वाभिमान होता है वह
तुरंत झुक जाता है, सहयोग देना शुरू कर देता है और समझौता करने के लिए तैयार रहता
है। जिसमें अहंकार होता है वह व्यक्ति अड़ जाता है।
एक बार गांधीजी की बातचीत एक व्यक्ति के साथ चल रही थी। बातचीत धीरे धीरे बहस में
बदल गई। उस व्यक्ति को अचानक इतना क्रोध आया की उसने गांधीजी के चेहरे पर थूक
दिया। गांधीजी शांत रहे, वह उठे बाहर गए, चेहरा धोया पौंछा और वापस आकर बैठ गए।
फिर से चर्चा शुरू कर दी। यह देखकर गांधीजी के पास बैठे व्यक्ति को बढ़ा आश्चर्य हुआ।
उसने उनसे पूछा की सामने वाले ने आप के चेहरे पर थूक दिया फिर भी आप शांत है और
उससे बात कर रहे हैं। तो गांधीजी ने जवाब दिया। उसने अपना क्रोध थूक दिया तो अब
आसान होगा उससे बात करने में और नतीजे तक पहुंचने में। और वह मीटिंग सफल रही।
अगर गांधीजी में अंहकार होता तो सोचिए क्या हुआ होता।
गांधीजी में स्वाभिमान था तभी तो चलती ट्रेन से उतारे जाने के बाद उन्होंने देश का नक्शा
ही बदल दिया।
2. स्वाभिमानी व्यक्ति आत्मविश्वास से भरा होता है और इगो वाला व्यक्ति अंहकार से भरा
होता है।
3. स्वाभिमानी व्यक्ति दूसरों को आदर, प्रशंसा देना जानता है और देता है। वहीं अहंकारी
व्यक्ति खुद के लिए आदर प्रशंसा की मांग करता है। केवल खुद की ही प्रशंसा करता है।
4. स्वाभिमानी व्यक्ति छोटी छोटी बातों को let go करना जानता है। छोटी छोटी बातों को
दिल से नहीं लगाता। अपमानित महसूस नहीं करता है। संबंधों को प्राथमिकता देता है सामने
वाले को प्राथमिकता देता है। वहीं दूसरी और अहंकार से भरा व्यक्ति छोटी छोटी बातों पर
अपमानित महसूस करता है, हर्ट हो जाता है। उनका इश्यू बना देता है।
5. स्वाभिमानी व्यक्ति विनम्र होता है और अहंकार से भरे व्यक्ति में विनम्रता का अभाव
होता है।
6. स्वाभिमानी व्यक्ति में सहनशीलता होती है। वह अपनी सहनशीलता से प्रतिकूल
परिस्थितियों को भी अनुकूल में परिवर्तित करने की क्षमता रखता है। अहंकार से भरा
व्यक्ति उतावला होता है वह अनुकूल परिस्थितियों को भी अपने स्वभाव से प्रतिकूल में
परिवर्तित कर देता है।
7. स्वाभिमानी व्यक्ति के साथ रहना सहज है बल्कि अभिमानी व्यक्ति के साथ रहना
कठिन होता है।
पर सबसे बड़ी बात यह है कि जैसे ही सामने वाले में थोड़ा सा इगो दिखता है तो हम कह
देते हैं कि उसमें बहुत इगो है। पर हमें अपना इगो दिखाई नहीं देता है। हम अपने ego को
स्वाभिमान का नाम देते हैं और सामने वाले के स्वाभिमान को ego का नाम दे देते हैं।
तुरंत आपको कैसे पता चलेगा कि यह आपका स्वाभिमान है या ego है?
शास्त्र कहता है अंहकार तो रावण का नहीं टिका हम तो साधारण व्यक्ति है।
जरा सा भी अंहकार आता है तो उसके साथ दुःख अशांति दरिद्रता तकलीफ का पैकेज आता
ही आता है।
अगर मतभेद होने पर भी आप सामने वाले को आदर से रहे हैं, उनकी अच्छाई आपको नजर
आ रही है , आप उनकी सराहना कर पा रहे हैं तो यह स्वाभिमान है। अगर ऐसा नहीं है तो
यह ego है।
नारायण धन्यवाद
राज दीदी धन्यवाद
सादर सप्रेम सहित सीमा गुप्ता
प्रमुख शब्द
स्वाभिमान... अहंकार... मतभेद...झुकना...सहनशीलता
------------------------------------------------------------------------------------------------
Narayan Narayan
Summary of divine Wednesday Satsang of 19 january 2022.
The Satsang is brought to you from The Treasure box of RajDidi's Divine Satsangs.
Didi said Self-respect and ego both resides in a person.
Didi explained that
1. Self-respect brings happiness, Good health, peace, prosperity, progress, success, joy and
enthusiasm.
The ego brings sorrow, poverty, turmoil, grief, disease, pain, troubles, .
When there is even the slightest difference of opinion between two persons and an
argument ensues , either self-respect or ego arises between them.The person who has self-
respect immediately bows down, starts giving cooperation and is ready to compromise. The
person who has ego gets stuck.
Once Gandhiji was having a conversation with a person. The conversation slowly turned
into an argument.The person suddenly got so angry that he spat on Gandhiji's face. Gandhiji
remained calm, he got up, went out, washed his face, wiped his face and came back and
started the discussion again.The person sitting next to Gandhiji was surprised. He asked him
that the other person spit on his face, still he was calm and talking to him. Gandhiji
replied,since he spit his anger, it would be easier to talk to him and reach a conclusion.
The meeting was successful.If Gandhiji had ego , imagine what would have happened.
Gandhiji had self-respect, that is why he changed the destiny of the country after being
pushed from the moving train.
2.A self-respecting person is full of self-confidence and a person with ego is full of ego.
3. A self-respecting person gives respect, appreciation to others. On the other hand, the
egoistic person demands respect and praise for himself. He only praises himself.
4. self-respecting person knows how to let go of small things. He doesn’t take small things
to heart. He does not feel humiliated, gives priority to relationships . On the other hand, a
person filled with ego feels humiliated on small things and gets hurt and makes issue of it.
5. A self-respecting person is humble while a person full of ego lacks humility.
6. Self-respecting person has tolerance. He has the ability to convert even adverse
situations into favorable with his tolerance. A person full of ego is hasty, he converts even
favorable situations into unfavorable by his nature.
7. It is easy to live with a self-respecting person, but it is difficult to live with an arrogant
person.
But the biggest thing is that as soon as a little ego is seen in the other person, then we say
that there is a lot of ego in him. But we don't see our ego. We give the name of self-respect to our ego and give the name of ego to the self-respect of others.
How do you know if it is your self respect or ego?
The scriptures say that arrogance of Ravana was crushed, we are just ordinary people.
If there is even the slightest ego, then remember it comes with package of sorrow, unrest,
poverty, and suffering.
If you are respectful to the person in spite of differences in views, you can see their
qualities, you are able to appreciate them, then that is self-respect. If it's not, it's ego.
Narayan Dhanyawad
Raj didi Dhanyawad
Regards Mona Rauka
Keywords
Selfrespect... Ego... Harmony... Tolerance...humble
Narayan Narayan Guru Maa
Aapne mera jiwan hi badal diya Maa
Aapne mujhe naya jiwan diya iska aapko shat shat koti koti pura let k dhok
You have taught me to see things completely in a different manner than I used to see it..
I am blessed that I came in contact with NRSP
Im deeply sorry from the bottom of my heart n ready to do anything that u say n ask me to follow..
I just want blessings for my child as im 9 month pregnant ..
Jai Guru Maa 🙏🏽🙏🏼
Narayan Narayan didi 🙏
Narayan Narayan Didi 🙏🙏
Didi ap humesha humko nit Naya Gyan dete hai.🙏😍
Apne hum sabka jivan sapta Sitara bana diya hai 😍🙏
Humesha Adar dena chahiye sabko or shubhchintak banana chahiye 🙏🙏or ek baat bahut achha lagta hai Jo vyakti jhuth bolte hai vahi jyada sor machata hai or Jo vyakti Sacha rehta hai vo humesha silent rehta hai 🙏🙏 Narayan Narayan Didi 🙏🙏😍
Naryan
Narayan narayan didi